गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नए गीत ने जीता दिल, यूट्यूब पर आते ही सुपरहिट, आप भी देखिए

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नए गीत ‘त्वी छई’ को हमेशा की तरह दर्शकों-श्रोताओं का खूब प्यार मिल रहा है। देखिए वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Narendra Singh Negi New Song: narendra singh negi new song twee chayee
Image: narendra singh negi new song twee chayee

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लोकगीतों और लोक संस्कृति को नए आयाम देने वाले लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी हर वर्ग के पसंदीदा गायक रहे हैं।

Narendra singh negi new song twee chayee

कई पीढ़ियां उनके गीतों को देखते-सुनते बड़ी हुईं और आज भी लोग उसी चाव से उनके गीतों को सुना करते हैं, उनके नए गीत का इंतजार करते हैं। हाल में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत ‘त्वी छई’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसे हमेशा की तरह दर्शकों-श्रोताओं का खूब प्यार मिल रहा है। गीत के माध्यम से गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। नंदा राज जात, ठंडो रे ठंडो और नौछमी नारेण जैसे तमाम गीतों को शब्दों और अपनी आवाज से सजाने वाले लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की नई प्रस्तुति ‘त्वी छई’ भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आगे देखिए वीडियो

गीत तो कर्णप्रिय है ही वीडियो भी शानदार है। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने ‘त्वी छई’ को अपने शब्दों और आवाज से सजाया है। वीडियो में आपको टिहरी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे, जो बरबस ही आपको गांव की याद दिला देंगे। अभिनय पक्ष में आकाश नेगी बंटी और रुचि रावत ने अच्छा काम किया है। गीत के निर्देशक कविलांस नेगी हैं। ‘त्वी छई’ का वीडियो अब तक नहीं देख पाए हैं तो यहां देखें, उम्मीद है प्रेमरस से सजा ये गीत आपको जरूर पसंद आएगा। देखें वीडियो...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: