Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां कपकोट में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुँचा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन UK 02 PA/ 0842 कपकोट से सूपी -पतियासार की और जा रहा था। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ा और सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर शवों को निकाला। इस हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दो व्यक्ति एक ही गांव के थे। मृतकों की पहचान गोविंद सिंह, बलराम और संजय राम की मौत हो गई।