Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर लोगों की जान हर वक्त दांव पर लगी रहती है। सड़कें बदहाल हैं, उस पर खराब मौसम की वजह से सफर जानलेवा बना हुआ है।
मामला टिहरी जिले का है, जहां ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जबकि चार घायल हैं। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नरेंद्रनगर के हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। आगे पढ़िए
जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों बबलू उर्फ संजीत और दिलबर की मौत हो गई। बबलू 25 साल का था, जबकि दिलबर की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। दोनों नरेंद्रनगर के रहने वाले थे। सवारियों से भरा वाहन ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा था। तभी कखुर के पास वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में शीला पत्नी दिलबर उम्र 30 वर्ष, आरव पुत्र दिलबर उम्र 6 वर्ष, शिवांशी पुत्र दिलबर उम्र 4 वर्ष और 26 वर्षीय सुनील पुत्र छप्पन सिंह घायल हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।