उत्तराखंड में 100 स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़, दर्जियों ने नाप लेने के बहाने किया गंदा काम

खटीमा: स्कूल के बच्चियों का नाप लेते वक्त दो दर्जियों ने की छेड़छाड़, बच्चियों का बलात्कार करने तक की कह दी बात
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Khatima 100 School Girl Misbehave: Tailor misbehaves with school girl in khatima
Image: Tailor misbehaves with school girl in khatima

खटीमा: उत्तराखंड में छेड़खानी का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर 100 स्कूली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

Tailor misbehaves with school girl in khatima

जी हां, दो दर्जियों ने सौ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। खटीमा में आदिवासियों के लिए बने एक आवासीय स्कूल में काम पर रखे गए दो दर्जियों के खिलाफ ड्रेस लिए नाप लेते समय लगभग 100 छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला प्रकाश में आने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल खटीमा में आदिवासियों के लिए बने एक आवासीय स्कूल में काम पर रखे गए दो दर्जियों के खिलाफ ड्रेस लिए नाप लेते समय लगभग 100 छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। यह शर्मनाक है। एक साथ सौ बच्चियों की ज़िंदगी के साथ इस कदर खिलवाड़ किया गया। आगे पढ़िए

प्राथमिकी में तीन कर्मचारियों अशोक आर्य, ममता खोलिया और चन्द्रशेखर पर उन लड़कियों का पक्ष लेने की बजाय उनका उपहास उड़ाने से सम्बंधित आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में यह तक कहा गया है कि अशोक आर्य ने लड़कियों से यह भी कहा कि अगर उनके साथ बलात्कार भी हुआ तो भी कुछ नहीं होगा। तीनों कर्मचारी स्कूल के संविदा कर्मचारी थे। लेकिन शॉकिंग चीज़ तो यह है कि इन बच्चियों के साथ यह पहली बार नहीं हो रहा है। प्राथमिकी में बताया गया कि स्कूल में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई थीं, लेकिन स्कूल कर्मचारियों ने लड़कियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने किसी को कुछ भी बताया, तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गहराई से पड़ताल करने में जुट गई है।