यूएसनगर: लूटरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, हजारों रुपये और आभूषण लेकर बाज़ार से हुई फ़रार, पढ़िए पूरी खबर
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand fraud bride gang cheated with family
उधमसिंह नगर: यूएसनगर में एक लुटेरी दुल्हन ने हड़कंप मचा दिया। यहां लुटेरी दुल्हन का एक और कारनामा सामने आया है।
Uttarakhand fraud bride gang cheated with family
लुटेरी दुल्हन गैंग ने पीड़ित को फंसाकर उससे शादी करवाई और शादी के एक महीने के अंदर ही घर में रखे हजारों रुपये और आभूषण समेटकर पति को बाजपुर बाजार में चकमा देकर फरार हो गई। बता दें कि पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। वहीं न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पहचान सुंदर के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसकी शादी पांच अप्रैल 2023 को शेरपुर सुल्तानपुर रुड़की हरिद्वार निवासी सोनी पुत्री नेत्रपाल के साथ हुई थी। एक मई को वह बाजपुर शहर में लगने वाले सोमवार के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी सोनी को लेकर आया था। इस बीच सोनी उसे चकमा देकर गायब हो गई। उसने जब छानबीन की तो पता चला कि सोनी उसके घरों के गहने लेकर गायब हो गई है। इन ठगों का एक ग्रुप है, जो प्लानिंग करके लोगों को फंसाते हैं और फिर रुपये, आभूषण आदि सब लूटकर फरार हो जाते हैं। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ।
उसने जब खोजबीन की तो सोनी का असली चेहरा सामने आया। सोनी ने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ शादी की थी, जबकि सोनी का सही नाम नीलम है जिसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर शादी के करीब 25 दिन बाद उसे ठगी का शिकार बनाया, जिसमें जमा पूंजी 50 हजार रुपये एवं करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सुंदर ने 12 जून को कोतवाली बाजपुर व 15 जून को को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसे मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए मामले की जांच पड़ताल करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और इस लुटेरी दुल्हन के गैंग को ढूंढने का प्रयास कर रही है।