देहरादून में है देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक स्कूल, यहां एडमिशन मिलना भी बेहद मुश्किल

द दून स्कूल में एडमिशन मिल पाना आसान नहीं है, और अगर एडमिशन मिल भी जाए तो फीस भर पाना बेहद मुश्किल है। पढ़िए खास रिपोर्ट
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
The Doon School: Dehradun The Doon School Admission Process Fees and All Detail
Image: Dehradun The Doon School Admission Process Fees and All Detail

देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर, अमिताव घोष, संदीप खोसला, अभिनव बिंद्रा और अली फजल...इन सभी मशहूर शख्सियतों का देहरादून से खास कनेक्शन है।

The Doon School Admission Process Fees and All Detail

दरअसल इन सभी की पढ़ाई द दून स्कूल में हुई है, जो कि देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। दून स्कूल देश का सबसे महंगा स्कूल है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की पढ़ाई दून स्कूल में हो तो जाहिर है इसकी फीस और दूसरी सुविधाओं को लेकर आपके मन में भी कई सवाल होंगे। चलिए आज हम आपको दून स्कूल की फीस और एडमिशन प्रोसेस के बारे में बताते हैं। द दून स्कूल में एडमिशन मिल पाना आसान नहीं है, और अगर एडमिशन मिल भी जाए तो फीस भर पाना बेहद मुश्किल है। इसकी स्थापना 1935 में हुई थी। तब से इसकी शान और प्रसिद्धि बरकरार है। द दून स्कूल बॉयज प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल है। इस स्कूल का कैंपस 70 एकड़ में फैला हुआ है। यहां एडमिशन के लिए कठिन टेस्ट और इंटरव्यू देना पड़ता है। कोलकाता के वकील सतीश रंजन दास ने ब्रिटिश स्कूल की तर्ज पर इसकी स्थापना की थी। द दून स्कूल के पहले हेडमास्टर Arthur E. Foot थे। वह अंग्रेज शिक्षाविद थे। यहां 12 से 18 साल तक के लड़कों को एडमिशन दिया जाता है। आगे पढ़िए

इस बोर्डिंग स्कूल में छात्राएं नहीं पढ़ती हैं। यहां सिर्फ 2 क्लासेस, क्लास 7 और क्लास 8 में एडमिशन मिलता है। कक्षा 7वीं के लिए जनवरी में एडमिशन होता है और 8वीं के लिए अप्रैल में। इस पूरे स्कूल में सिर्फ 500 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। यहां की फीस सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द दून स्कूल की फीस 11,95,000 रुपये प्रति वर्ष है। एडमिशन फीस 5,00,000 रुपये है (नॉन रिफंडेबल), सिक्योरिटी फीस 6,00,000 रुपये (रिफंडेबल) और आकस्मिक व्यय यानी इंसीडेंटल एक्सपेंस प्रति सत्र 25,000 रुपये है। विदेशी छात्रों को फीस के तौर पर सालाना 14,93,500 रुपये भरने पड़ते हैं। उनकी एडमिशन फीस 7,46,875 रुपये (नॉन-रिफंडेबल), सिक्योरिटी फीस 7,46,875 रुपये (रिफंडेबल) और आकस्मिक व्यय यानी इंसीडेंटल एक्सपेंस प्रति सत्र 25,000 रुपये है। द दून स्कूल से देश की कई नामी हस्तियों ने पढ़ाई की है।