Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कनाडा में मारे गए गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा की दहशत उत्तराखंड में भी थी।
वो काशीपुर के ढकिया निवासी स्टोन क्रशर मालिक महल सिंह हत्याकांड में वांटेड था। हत्याकांड के कई आरोपी अभी जेल में हैं। महल सिंह को 13 अक्टूबर 2022 को शूटरों ने घर में घुसकर गोली मारी थी। गोली लगने के बाद महल कातिलों के पीछे भागे, लेकिन दौड़ते-दौड़ते ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनके भतीजे कर्मपाल सिंह ने कनाडा में रह रहे एनआरआई हरजीत सिंह काला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि हत्या सुपारी देकर कराई गई। पुलिस ने चार्जशीट में हरजीत सिंह और उसके बेटे तनवीर समेत दस नाम और जोड़े थे। आगे पढ़िए
इसमें कनाडा में रह रहे सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा, आतंकी अर्शदीप डल्ला और काशीपुर के प्रभुजोत सिंह, गुरजंट सिंह उर्फ जंटा, सुखदेव सिंह सेबी और रजविंदर के अलावा पंजाब निवासी दो शूटर साधू सिंह व मनप्रीत सिंह चहल शामिल थे। महल हत्याकांड के दो शूटरों और चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से दो की आरोपियों रजविंदर कौर व सुखदेव सिंह उर्फ सेबी की जमानत हो चुकी है। जबकि चार आरोपी अभी भी पहाड़ की अलग-अलग जेलों में हैं। महल सिंह हत्याकांड में वांछित सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा एनआईए के 43 वांछितों की जारी सूची में भी शामिल था। सुक्खा वर्ष 2017 में जाली कागजों के सहारे कनाडा भाग गया था। बता दें कि दविंदर बंबीहा के गिरोह से जुड़े सुक्खा की बुधवार रात कनाडा में हत्या कर दी गई। गैंगवार में 15 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें वह मारा गया।