Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून बार एसोसिएशन में हंगामा मच गया। यहां दो प्रेमी शादी करने पहुंचे, लेकिन परेशानी में वकील आ गए। जिस वकील ने उन दोनों की शादी कराई, उस वकील पर अन्य वकीलों ने निशाना साध दिया।
अन्य वकीलों ने केस लेने वाले अधिवक्ता पर आपत्ति जताई है। दरअसल यह मामला इंटर रिलीजन मैरिज से जुड़ा हुआ है। यहां की एक हिंदू लड़की ने वर्ग विशेष के युवक से प्रेम कर लिया। इस प्रकरण को लेकर कुछ समय पहले हिंदू संगठनों ने सभावाला चौकी में जमकर हंगामा करने के साथ ही जाम भी लगाया था। आगे पढ़िए
जब मामला कुछ ठंडा पड़ा तो प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के लिए पछवादून बार एसोसिएशन से जुड़े एक अधिवक्ता के पास आया और वकील ने उनकी शादी कराने का जिम्मा ले लिया। उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए संबंधित कागजातों पर साइन किए। वहीं जब इसकी भनक अधिवक्ताओं व हिंदू संगठनों को लगी तो अधिवक्ताओं ने केस लेने वाले अधिवक्ता को ऐसे केस न लेने के लिए समझाया। इस दौरान केस लेने वाले अधिवक्ता के साथ अन्य अधिवक्ताओं की नोक झोंक भी हुई। तीखी बहस के बीच हिंदू संगठनों ने तहसील आकर हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बनाई। अधिवक्ताओं के बीच यह तय हुआ है कि आइंदा वे ऐसे केस नहीं लेंगे।