उत्तराखंड: पत्नी ने डॉक्टर पति पर लगाए संगीन आरोप, कहा- वो नशे की गोली खिलाकर मेरे साथ..

अल्मोड़ा: विवाहिता के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का चौंका देने वाला मामला, पति खिलाता था नशे की गोली
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Almora Doctor Dowry Case: Wife accuses husband of dowry harassment in Almora
Image: Wife accuses husband of dowry harassment in Almora

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस विभाग की भी होश उड़ा दिए हैं। यहां पर एक पति की काली करतूतों के बारे में पता लगा है।

Wife accuses husband of harassment in Almora

वहीं पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति पिछले 10 सालों से उसके साथ में मारपीट कर रहा है और दहेज के लिए उसको प्रताड़ित कर रहा है। जिस अस्पताल में वह काम करती है उस अस्पताल में उसके साथ में छेड़खानी की जाती है। इसकी शिकायत करने पर उसका पति उस पर हंस देता है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसको नशे की गोलियां खिलाकर अस्पताल के कमरे में बंद कर देता है। उसके पति के कई जगह पर अवैध संबंध भी चल रहे हैं। आवाज उठाने पर वह उसके साथ में मारपीट करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक चिकित्सक है तथा अस्पताल का संचालन करता है। उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसकी पत्नी भी चिकित्सक है। उसकी पत्नी ने बताया की शादी के बाद दोनों ने मिलकर अस्पताल खोला और साथ मिलकर अस्पताल को चलाने का फैसला लिया। आगे पढ़िए

वह अपने पति को लेकर बहुत ज्यादा सपोर्टिव थी और उसके साथ में मिलकर गांव में लोगों का इलाज करना चाहती थी। लेकिन उसके पति की नियत में खोट था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। मकान बनाने के लिए पहले 50 लाख रुपये ले लिए परंतु फिर भी मारपीट की जाती थी। विवाहिता ने अस्पताल के लिए खरीदी गई जमीन में आधा पैसा भी दिया था, अगर उसके बावजूद भी उसके पति की हरकतें नहीं ठीक हुईं। उस अस्पताल के दो कर्मी उसके साथ लगातार छेड़छाड़ करते थे। पति से शिकायत करने पर उल्टे आरोप लगाता था। जबकि पति के अवैध संबंध कई अन्य महिलाओं से हैं। वह नशे की गोली खिलाकर कमरे में बंद कर देता था। बीते 10 सितंबर की रात पति ने मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की तथा गला दबाया। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति के साथ में ही उसके ससुराल वाले भी उसके साथ में मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते हैं। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है और पुलिस ने साथ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है और इसका कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है और पुलिस गहराई से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है आरोपियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।