उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वालीं मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अभिनेता वरुण बड़ोला और अभिनेत्री चित्राशी रावत समेत कई मशहूर कलाकार इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Dehradun International Film Festival
देहरादून: राजधानी देहरादून में शुक्रवार का दिन आठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के नाम रहा।
Dehradun International Film Festival
यहां हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे पहुंचे। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अभिनेता वरुण बड़ोला और अभिनेत्री चित्राशी रावत समेत कई मशहूर कलाकार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि शूटिंग के लिए उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन रहा है, जो कि राज्य के लिए अच्छा संकेत है। अभिनेता वरुण बड़ोला ने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर हुनर की कमी नहीं है। प्रतिभा को मंच मिले तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकते हैं। आगे पढ़िए
सुपरहिट फिल्म गदर-2 में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले अभिनेता मनीष वाधवा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अभिनेता सनी देओल के साथ काम करना यादगार रहा। इस मौके पर चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री चित्राशी रावत ने पहाड़ी गीत ठंडो रे ठंडो.. गीत की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मूल रूप से देहरादून निवासी चित्राशी ने कहा, भारतीय सिनेमा बहुत खूबसूरत है। हमारा सिनेमा देश के हर जाति धर्म के लोगों को आपस में जोड़ता है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, उत्तराखंड राज्य विविधताओं का राज्य है। इतना ही नहीं उत्तराखंड दुनिया के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। कार्यक्रम में अभिनेता विनय पाठक, अभिनेता मोहन कपूर, अभिनेत्री नेहा सक्सेना, अभिनेता प्रदीप रावत और फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।