उत्तराखंड: 20 हजार रुपये के लिए महिला ग्राम प्रधान ने बेचा ईमान, रंगे हाथों हुई गिरफ्तार

गरीब महिला प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता चाहती थी, जिसके एवज में उससे 20 हजार की रिश्वत मांगी गई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand gram pradhan arrested: gram pradhan arrested while taking bribe in udham singh nagar
Image: gram pradhan arrested while taking bribe in udham singh nagar

उधमसिंह नगर: गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फायदा उन तक नहीं पहुंच पाता। वजह, कुछ लोग इन योजनाओं में भी कमीशन खाने की कोशिश में रहते हैं।

gram pradhan arrested taking bribe in udham singh nagar

ऊधमसिंहनगर जिले में यही हो रहा था। यहां गांव की प्रधान एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने के एवज में 20 हजार रुपये का रिश्वत मांग रही थी। विजिलेंस ने भंगा ग्राम प्रधान को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ट्रैप टीम में निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, कांस्टेबल नवीन कुमार, संजीव सिंह नेगी व गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे। अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल ने घटना का खुलासा किया। आगे पढ़िए

उन्होंने बताया कि एक महिला ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा उनके गांव की है। गरीब महिला प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता चाहती थी। ये बात महिला ने थाना पुलभट्टा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंगा की ग्राम प्रधान पूजा वर्मा को बताई। ग्राम प्रधान ने महिला को धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया, साथ ही इसके एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिसने ग्राम प्रधान पूजा वर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।