Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: शादी में दहेज लेना और देना अपराध है। दहेज प्रथा को रोकने के लिए कड़े कानून बने हैं, लेकिन आज भी लोगों को दुल्हन से ज्यादा प्यारा दहेज होता है।
हरिद्वार के लक्सर में भी लड़के वाले दहेज में कार मांग रहे थे, लड़की वालों ने असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने शादी तोड़ने की बात कह कर बारात लाने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन लड़के वाले अब भी अपनी मांग पर अड़े हैं। उन्होंने पंचायत का फैसला मानने से भी इनकार कर दिया है। मामला नमतपुर गांव का है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी नगला गांव निवासी युवक से तय हुई थी। आगे पढ़िए
तीन दिसंबर को बारात आनी थी। घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच रिश्ता कराने वाले बिचौलिए ने युवती के परिजनों को बताया कि वर पक्ष को दहेज में कार व दो लाख रुपये चाहिए। लड़की के घरवाले घबरा गए। उन्होंने वर पक्ष के लोगों से बात की तो उन्होंने भी यही मांग दोहराई। परिजनों ने असमर्थता जताई तो उन्होंने शादी तोड़ने की बात कहकर बारात लाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्तेदार व समाज के जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। लेकिन, वर पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। मामला फिलहाल पंचायत के पास गया है। लड़के वालों ने पंचायत के फैसले को मानने से भी इनकार कर दिया है। वो दहेज की मांग पर अड़े हुए हैं।