श्रीनगर गढ़वाल में भीषण हादसा, बस बोलेरो की टक्कर, दो लोगों की मौत, 7 की हालत नाजुक

श्रीनगर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, बस और बोलेरो की ज़बरदस्त टक्कर, दो तीर्थयात्री की मौत, 7 गंभीर घायल
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Bus Bolero Collision Srinagar : Bolero and bus collides in Srinagar Garhwal
Image: Bolero and bus collides in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: लापरवाही और वाहनों की तेज गति.... यह दो चीज़ें पहाड़ों पर सड़क हादसों की बड़ी वजह हैं।

Bolero and bus collides in Srinagar Garhwal

अब श्रीनगर नेशनल हाईवे- 58 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां लापरवाही इस कदर परवान चढ़ी, कि दो बेकसूरों की ज़िंदगी खत्म हो गई, सात लोग ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हाल ही में एक प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों को घायलों को वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आगे पढ़िए

हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में मौजूद यात्री केदारनाथ से आ रहे थे। तभी अचानक ही बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। अचानक हुए हादसे से बस में चीख पुकार मच गई। टक्कर में मौके पर ही दो तीर्थयात्री की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हुए हैं। हाथी के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। गलती किसकी है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और पूछताछ कर रही है।