Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने मर्चेंट नेवी अफसर पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला का कहना है कि पति का उसके साथ काम करने वालो महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध है। साथ ही उसका पति ससुराल वालों के साथ मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है पति की प्रेमिका ने भी उसके साथ गाली गलौज करते हुए तलाब देने का दबाव बनाया है। सुरभि कॉलोनी मुखानी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में राजाजी पुरम लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी हिमांशु के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही उसके पति ने और उसके ससुराल वालों ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और दहेज न देने पर उसके साथ में मारपीट शुरू कर दी। हिमांशु मर्चेंट नेवी में एमएमएसआई में सेकेंड अफसर है। आगे पढ़िए
महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति के मर्चेंट नेवी में काम करने वाली एक महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि महिला अफसर ने भी फोन पर उसको धमकाते हुए गाली गलौज की और तलाक देने के लिए दबाव बनाया है। वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कहा है कि जिस महिला अधिकारी के साथ में उसके पति के अवैध संबंध चल रहे हैं, वह भी उसको फोन करके उसके साथ में गाली गलौज करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि इससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही और वह आए दिन परेशान रहती है। उसको अपने पति से भी जान का खतरा है। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला के तहरीर पर मुखानी पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। अगर आरोप साबित होते हैं तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।