अभी अभी: उत्तराखंड के इन जिलों में आया भूकंप, काफी देर तक हिली धरती

उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देहरादून, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल समेत पूरे प्रदेश भर मे भूकंप आया
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Earthquake in Uttarakhand: Earthquake in Uttarakhand Delhi NCR north india
Image: Earthquake in Uttarakhand Delhi NCR north india

देहरादून: नैपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका असर उत्तराखंड दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिला है।

Earthquake in Uttarakhand Delhi NCR

इस भूकंप की वजह से काफी देर तक धरती हिलती रही। डर के मारे कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। देहरादून, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल समेत पूरे प्रदेश भर मे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाके संवेदनशील जोन में आते हैं। आज एक बार फिर से भूकंप ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर ली। भूकंप का केन्द्र नेपाल रहा। इससे पहले भी नेपाल विनाशकारी भूकंप की मार झेल चुका है। जब काफी देर तक धरती हिली तो लोगों के होश उड़ गए। 2 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।