आज उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, ऊंचे पहाड़ों में बर्पबारी का दौर शुरू

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिसका असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 3 October: Uttarakhand Weather Report 3 October
Image: Uttarakhand Weather Report 3 October

बागेश्वर: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मानसून की विदाई के बाद ज्यादातर जगहों पर मौसम खुशगवार हो गया है।

Uttarakhand Weather Report 3 October

भारी बारिश का दौर थम गया है, हालांकि कई पहाड़ी इलाकों में अब भी मानसून के असर से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार पहाड़ी जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज प्रदेश के चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आगे पढ़िए

बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी मानसून के दौरान प्रदेश में भारी तबाही मची। कहीं सड़कें टूट गईं, तो कहीं पुल नदियों के बहाव में बह गए। अब प्रदेश में मानसून के विदा होने के बाद नदी-नालों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। ज्यादातर जगहों पर धूप खिली हुई है, हालांकि कई हिस्सों में अब भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिसका असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास होने लगा है। बारिश का दौर थमने के बाद संबंधित विभागों ने मानसून काल में टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मौसम साफ होने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है।