उत्तराखंड में अब बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, 5 जिलों के लोग अभी से तैयारी कर लें

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में गुलाबी ठंड के प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं। 10 अक्टूबर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 5 October: Uttarakhand Weather Update 5 October
Image: Uttarakhand Weather Update 5 October

बागेश्वर: मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update 5 October

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 9 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 9 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। तेज धूप खिलने से ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में जल्द ही बर्फबारी देखने को मिल सकती है। खासतौर पर ठंड के मौसम में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में इन जिलों के लोगों को अभी से सर्दी की तैयारी करनी होगी। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में गुलाबी ठंड के प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं। 10 अक्टूबर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 अक्टूबर के बाद पहाड़ी इलाकों में हिमपात का दौर शुरू हो सकता है। जिससे मैदानों में भी ठिठुरन बढ़ेगी।

इससे ठंड की शुरुआत हो जाएगी। प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड में अब मौसम बदल रहा है। पहाड़ों पर गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है और जल्द ही यहां बर्फबारी की भी शुरुआत हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर को गर्मी महसूस की जा सकती है। बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चारधाम में भी मौसम साफ रहा। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।