खुशखबरी: उत्तराखंड के 3 जिलों में ITBP की भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी कीजिए

उत्तरकाशी समेत सीमांत जनपद चमोली और पिथौरागढ़ में आईटीबीपी में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand ITBP Recruitment All Detail: ITBP Recruitment in Chamoli Pithoragarh Uttarkashi
Image: ITBP Recruitment in Chamoli Pithoragarh Uttarkashi

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

ITBP Recruitment in Chamoli Pithoragarh Uttarkashi

उत्तरकाशी समेत सीमांत जनपद चमोली और पिथौरागढ़ में आईटीबीपी में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। जी हां बॉर्डर वाले सीमांत जनपद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आईटीबीपी के कई पदों पर खुली रैली भर्ती होने जा रही है। खास बात ये है कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 से 8 अक्तूबर तक चलेगी। अब आगे आपको बताते हैं कि आपको रजिस्ट्रेशन के लिए कहां जाना है। साथ ही आपको बताते हैं कि आपकी एज लिमिट क्या होनी चाहिए। आगे पढ़िए

उत्तरकाशी में 18 से 23 वर्ष की आयु वाले इच्छुक अभ्यर्थी आईटीबीपी कैंपस मातली में आकरअपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसी तरह चमोली के इच्छुक युवा 5 से 8 अक्टूबर तक फर्स्ट आइटीबीपी वाहिनी जोशीमठ में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ के इच्छुक युवा 14वीं वाहिनी पिथौरागढ़ में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एक और खास बात ये है कि तीनों जिलों में 9से 14 तक फिजिकल होगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर को लिखित परीक्षा होगी। 18 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। आईटीबीपी अधिकारियों की माने तो सीमांत जनपद में भविष्य में भी ओपन रैली की संभावनाएं बढ़ गयी है। पूरे 10 साल बाद ये भर्ती कराई जा रही है।