Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सफर जोखिमभरा बना हुआ है। यहां हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें बेगुनाहों की जान जा रही है।
ताजा मामला चमोली का है। जहां बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर और एक बाइक की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे में दो पुलिसकर्मियों की असमय मौत के बाद पुलिस महकमे में भी मातम पसरा है। आगे पढ़िए
यह हादसा बिरही क्षेत्र में हुआ। जहां तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लोग टेंपो के नीचे आ गए। टेंपो उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो हर तरफ खून ही खून बिखरा था। हादसे में एक स्थानीय युवक और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मरने वाले पुलिसकर्मियों का नाम जयवीर और सचिन बताया जा रहा है। हादसे में स्थानीय युवक दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ की भी मौत हुई है। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए गोपेश्वर भेजे गए हैं। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।