Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
जी हां सुबह 11 बजकर 55 मिनट में उत्तराखंड में भूकंप का एक हल्का सा झटका आया। पिथौरागढ़ से लेकर हल्द्वानी तक भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र नेपाल में था। फिलहाल भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में बार बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। इसे लेकर भू वैज्ञानिक भी चिंता भी हैं। वैज्ञानिक कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि उत्तराखंड में लगातार आ रहे छोटे छोटे भूकंप एक दिन किसी बड़े भूकंप के आने का संकेत दे रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि उस महाभूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8 तक हो सकती है। ऐसे में सावधान रहने की काफी जरूरत है।