Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में रहने वाले होनहार चिरंजीव बर्गली अब सैनिक स्कूल में पढ़ेंगे।
चिरंजीव का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। चिरंजीव बर्गली का परिवार हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में रहता है। बचपन से ही मेधावी रहे चिरंजीव की इच्छा थी कि उसका एडमिशन सैनिक स्कूल में हो। माता-पिता ने भी चिरंजीव को हरसंभव मदद दी, पढ़ाई में उसकी मदद के लिए तत्पर रहे। शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग से चिरंजीव ने एंट्रेंस एग्जॉम पास कर लिया। चिरंजीव का चयन नालंदा सैनिक स्कूल में हुआ है। आगे पढ़िए
वर्तमान में चिरंजीव गौलापार के वेंडी स्कूल में पढ़ रहे हैं। उनके पिता का नाम टीकम सिंह बर्गली और मां का नाम हेमा बर्गली है। दोनों ही बेटे की सफलता पर खुशी से फूले नहीं समा रहे। चिरंजीव की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी, प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी, एचओडी वीरेन्द्र रावत, कोर्डिनेटर मंजू थापा व समस्त स्टाफ ने चिरंजीव बर्गली को शुभकामनाएं दीं। वेंडी स्कूल के कई छात्र पहले भी सैनिक स्कूल में एडमिशन पा चुके हैं। सैनिक स्कूल में सेलेक्शन के लिए छात्रों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस बार चिरंजीव ने यह परीक्षा पास की है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से चिरंजीव और उनके परिवार को शुभकामनाएं।