उत्तराखंड में बोर्ड छात्रों के लिए शानदार खबर, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप अपने विकासखंड के टॉपर बनते हैं, तो भारत दर्शन यात्रा आपका इंतजार कर रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Topper India Tour: Uttarakhand Topper Student Bharat Darshan Educational Tour
Image: Uttarakhand Topper Student Bharat Darshan Educational Tour

देहरादून: उत्तराखंड में सभी विकासखंडों के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है।

Uttarakhand Topper Student Bharat Darshan Educational Tour

अगर आप अपने विकासखंड के टॉपर बनते हैं, तो भारत दर्शन यात्रा आपका इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी विकासखण्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर 2-2 छात्रों हेतु भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम संचालित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस भारत-दर्शन कार्यक्रम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जागृत होगी, जिससे वे सब भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, संस्कृति, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकेंगे। इसमें इन छात्रों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना प्रबल होगी। वास्तव में ये छात्रों के लिए बेहद अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम चयनित मेधावी छात्रों के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करेगा।