देहरादून में मकान मालिक सावधान रहें, अब किराए के घर में सेक्स रैकेट चलाने लगे किराएदार

पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से 2 युवतियों को छुड़ाया। इस मामले में एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun Vasant Vihar Call Girl: Call girl racket in rented flat in Dehradun
Image: Call girl racket in rented flat in Dehradun

देहरादून: राजधानी देहरादून में देह के सौदागर सक्रिय हैं।

Call girl racket in rented flat in Dehradun

यहां स्पा-होटल में ही नहीं घरों में भी सेक्स रैकेट चल रहे हैं। बसंत विहार पुलिस ने यहां सत्य विहार कॉलोनी में एक ऐसे ही सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि फ्लैट में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो वहां फ्लैट में तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। ये लोग अपने मोबाइल से अनैतिक व्यापार के लिए चैट व बातें कर रहे थे। होटल और स्पा सेंटर में लड़की उपलब्ध कराने की बात कह रहे थे। शाम होते ही महिलाओं को बुकिंग के लिए कई जगह पहुंचाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

जांच के दौरान पता चला कि एक महिला और उसके साथ तीन पुरुष लगातार वॉट्सएप और सोशल मीडिया साइट के जरिए लोगों के संपर्क में थे। शाम होते ही अनैतिक कार्य के लिए होटल व स्पा में लड़कियों को भेजा जाना था। जब पुलिस ने दबिश दी, तब आरोपी लड़कियों को भेजने की तैयारी कर रहे थे, फोन पर रेट तय कर रहे थे। आरोपियों ने दो फ्लैट किराये पर लिए हुए थे, जहां वो गंदा काम कर रहे थे। बाहर के राज्यों से लड़कियों को लाकर उनसे देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो पीड़िताओं को रेस्क्यू किया। जबकि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में राजू उम्र 26 साल, राहुल पाटिल उम्र 29 साल, मोनिश उम्र 21 वर्ष और रानी गुप्ता उम्र 24 साल शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।