प्रदेश के कई जिलों से मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में अब भी बारिश का दौर जारी है। यहां गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 9 October
बागेश्वर: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। प्रदेश के कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बारिश का दौर जारी है।
Uttarakhand Weather Update 9 October
आज भी पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां भी मौसम करवट बदलेगा। दून में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के देहरादून,उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आगे पढ़िए
इन 9 जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है, जिससे मौसम खुशगवार हो गया है। कुमाऊं मंडल के पर्यटक स्थलों रामनगर, नैनीताल, भीमताल, कैंची, अल्मोड़ा, कौसानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और लोहाघाट-चंपावत में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। टिहरी, धनौल्टी और मसूरी जैसे शहर भी पर्यटकों से पैक हैं। आज प्रदेश के नौ जिलों में बारिश हो सकती है, अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों का कहर भी बढ़ गया है। अब भी कई जगह डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।