उत्तराखंड: तंत्र-मंत्र का जानलेवा शौक? खुद को साधु बताने वाले शख्स ने काट डाला अपना ही लिंग

अपने साथ क्रूरता की हद पार कर देने वाला यह शख्स खुद को साधु बताता था। वो आस-पास के गांवों में भिक्षा मांगकर गुजर-बसर करता है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Bageshwar Sadhu Private Part: Sadhu cuts his private part in Bageshwar
Image: Sadhu cuts his private part in Bageshwar

बागेश्वर: बागेश्वर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Sadhu cuts his private part in Bageshwar

यहां एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट (लिंग) काट लिया। अपने साथ इस तरह की हरकत करने वाला शख्स खुद को साधु बताता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अत्यधिक रक्तस्राव से पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग इस घटना को तंत्र मंत्र से भी जोड़ रहे हैं। शनिवार को अमावस्या भी होने के चलते लोगों का कहना है कि किसी तंत्र विद्या सिद्धि को लेकर वह इस घटना को अंजाम दे सकता है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। घटना काफलीगैर तहसील क्षेत्र की है। यहां रहने वाला 46 वर्षीय दिनेश पिछले चार-पांच दिनों से कमरे में बंद था। आगे पढ़िए

शनिवार को उसके चिल्लाने और आवाज लगाने पर गांव के लोगों ने दरवाजा खोला तो कमरे के भीतर का नजारा देख लोग डर से सिहर गए। दिनेश खून से लतपथ पड़ा था। प्राइवेट पार्ट कटा होने की वजह से वह बुरी तरह लहूलुहान था और लोगों से मदद मांग रहा था। दिनेश को इस स्थिति में देख सभी भौंचक रह गए। उन्होंने काफी पूछताछ भी की लेकिन दिनेश ने कुछ नहीं बताया। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश खुद को साधु कहता है। वो आसपास जाकर भिक्षा मांगता है और स्थानीय काली मंदिर में पूजा भी करता है। दिनेश अविवाहित है। घटना को लेकर पूछताछ करने पर वह कभी चाकू से काटने और कभी कीड़े द्वारा काटने की बात कह रहा है। फिलहाल ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ज्यादा खून बह जाने की वजह से दिनेश की हालत गंभीर बनी हुई है।