उत्तराखंड की तोताघाटी में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, उड़े परखच्चे

हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Totagathi Road Hadsa: Vehicle fell into deep ditch in Totagathi Uttarakhand
Image: Vehicle fell into deep ditch in Totagathi Uttarakhand

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड की सड़कों पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। यहां सड़क हादसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इनका ज्यादा असर दिख नहीं रहा।

Vehicle fell into deep ditch in Totagathi

इस बीच एक सड़क हादसे की खबर देवप्रयाग से आई है। जहां देर रात तोताघाटी में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था। जैसे ही वाहन तोताघाटी के पास पहुंचा, ड्राइवर ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बेकाबू वाहन गहरी खाई में जा गिरा। आगे पढ़िए

हादसे में वाहन के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में मारे गए शख्स का नाम दिनेश चौधरी है, 40 साल का दिनेश देहरादून के विकासनगर का रहने वाला था। जबकि चालक देव सिंह पुत्र मोहन हादसे में घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायल को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि तोताघाटी क्षेत्र वाहनों की आवाजाही के लिहाज से बेहद खतरनाक है। यहां पहाड़ियों से पत्थर-मलबा गिरने का डर बना रहता है। क्षेत्र में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।