देहरादून में किराएदार की हैवानियत, मकान मालकिन की बिल्ली से किया दुष्कर्म

युवक की इस हरकत से बिल्ली बेहोश हो गई थी, उसके मुंह से खून निकल रहा था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun tenant cat: Tenant misdeed with cat in Dehradun
Image: Tenant misdeed with cat in Dehradun

देहरादून: किसी ने सच ही कहा है, आज के वक्त में इंसान से बड़ा जानवर कोई नहीं।

Tenant misdeed with cat in Dehradun

अब देहरादून में ही देख लें, यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक बिल्ली के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ मकान मालकिन ने केस दर्ज कराया है। उसने अपने किरायेदार पर पालतू बिल्ली से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किरायेदार की इस हरकत से उनकी बिल्ली बेहोश भी हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत करने वाली ममता थापा डाकरा इलाके में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके मकान में चार युवक किराये पर रहते हैं। एक नवंबर को तीन किरायेदार अपने काम पर चले गए थे, जबकि एक घर पर ही था। आगे पढ़िए

ममता को बाहर जाना था। तब किरायेदार ने कहा कि वो उनकी पालतू बिल्ली को अपने घर पर रख लेगा। ममता बिल्ली को छोड़कर चली गईं। जब महिला ने वापस आकर किरायेदार के कमरे का दरवाजा खोला तो वहां जो नजारा दिखा उसने महिला को हिलाकर रख दिया। किरायेदार बिल्ली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह उन्हें देखते ही कपड़े पहनने लगा और बिल्ली को दूर फेंक दिया। महिला ने देखा कि बिल्ली के मुंह से खून निकल रहा था, वो बेहोश थी। करीब आधे घंटे बाद बिल्ली होश में आई। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।