उत्तराखंड: ऋषिकुल के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, अंदर का नजारा देख शरमा गई पुलिस

देह के सौदागरों को पकड़ने के लिए यहां पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इनका ज्यादा असर दिख नहीं रहा।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haridwar Rishikul Call Girl: Call girl racket busted in Haridwar Rishikul
Image: Call girl racket busted in Haridwar Rishikul

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार...पिछले कुछ महीनों में यहां देह व्यापार की कई घटनाएं सामने आई हैं।

Call girl racket busted in Haridwar

देह के सौदागरों को पकड़ने के लिए यहां पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इनका ज्यादा असर दिख नहीं रहा। ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल का है। यहां एक गेस्ट हाउस की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ग्राहकों को बुलाकर सौदा तय किया जा रहा था। गेस्ट हाउस संचालकों ने अपने यहां आने वालों की रजिस्टर में एंट्री भी नहीं की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गेस्ट हाउस के कमरों का नजारा देख हर किसी की आंखें शर्म से झुक गईं। मामला हरिद्वार के श्री गेस्ट हाउस का है। जहां पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर की टीम सभी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। आगे पढ़िए

वहीं गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली थी ऋषिकुल में श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को एक कमरे में प्रेमी युगल दिखे, दोनों ही पुलिस को देखकर घबरा गए। इसके अलावा दो महिलाएं और दो पुरुष अन्य कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार में लगातार सेक्स रैकेट पकड़े जा रहे हैं। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन देह के सौदागर बेखौफ हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिंग यूनिट सेक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।