उत्तराखंड में अब कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, 2 मिनट में आप भी जान लीजिए

Uttarakhand Weather Update गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 21 November: Uttarakhand Weather Update 21 November
Image: Uttarakhand Weather Update 21 November

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather Update 21 November

हालांकि सुबह और शाम के वक्त पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक बादल मंडराने की आशंका जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। आगे पढ़िए

तापमान सामान्य व उससे कुछ अधिक बना रह सकता है। देहरादून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उधर, प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। यहां हर ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है, जिससे कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। बर्फबारी को देखते हुए अब चार धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। मौसम साफ होने के कारण प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पर्यटकों की भीड़ देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।