Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड की बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में एक अच्छी खबर हल्द्वानी से आई है।
यहां रहने वाली अचला पनेरू ने ICAR परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अचला ने परीक्षा में न सिर्फ सफलता पाई, बल्कि वह प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में 8वां स्थान हासिल करने में सफल रहीं। उनका चयन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हरियाणा में एमएससी (फूड एंड न्यूट्रिशन) में हुआ है। अचला का परिवार मूल रूप से विकासखंड ओखलकांडा का निवासी है और वर्तमान में अमरावती कॉलोनी, हल्द्वानी में रहता है। उनके पिता नवीन पनेरू कुमाऊं यूनिवर्सिटी में अधिवक्ता हैं, जबकि माता डॉ. मंजू एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सहायक प्राध्यापक हैं। आगे पढ़िए
अचला एक मेधावी छात्रा रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से मार्च 2023 में उन्हें फूड साइंस और न्यूट्रिशन पर इंटर्नशिप करने के लिए फ्रांस जाने का मौका मिला था। अचला का लक्ष्य रिसर्च (फूड एंड न्यूट्रिशन) के क्षेत्र में काम करना है। शिक्षा की बात करें तो अचला पनेरू ने साल 2019 में बीर शिवा स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका दाखिला पंतनगर विश्वविद्यालय में हुआ और वहां से ग्रेजुएशन (2023) पूरा होने के बाद उन्हें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है। अचला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी अचला (Achala Paneru) को शुभकामनाएं, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।