सुपरहिट पहाड़ी गीत पर इस सुपरस्टार ने लगाए ठुमके, वीडियो भी हो गया सुपरहिट..आप भी देखिए

बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाकर फेमस होने वाले किली पॉल कई उत्तराखंडी गानों पर रील बना चुके हैं, जिन्हें खूब पसंद किया गया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kili Paul Garhwali Geet Dance: kili Paul Dancing on Gulabi Sharara Kumaoni Song
Image: kili Paul Dancing on Gulabi Sharara Kumaoni Song

देहरादून: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो सोशल मीडिया स्टार किली पॉल को जरूर जानते होंगे।

kili Paul Dancing on Kumaoni Song

बॉलीवुड के दीवाने किली पॉल अफ्रीकी देश तंजानिया के रहने वाले हैं, लेकिन भारत में उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाकर फेमस होने वाले किली पॉल कई उत्तराखंडी गानों पर रील बना चुके हैं, जिन्हें खूब पसंद किया गया। हाल में किली पॉल का ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में किली पॉल उत्तराखंड के सुपर हिट कुमाऊंनी गीत झम्म लागें मेरी सुवा रंगीली त्य पारा, चुनरी तेरी चमकनी गुलाबी शरारा गीत पर धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। इससे पहली भी किली पॉल कई कुमाऊंनी गानों पर रील्स बना चुके हैं, जिन्हों लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी नई रील्स पर भी लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

महज दो दिन के अंदर दो लाख से ज्यादा से लोग इसे लाइक कर चुके हैं। किली पॉल पहले भी उत्तराखंड के गानों पर डांस करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। किली पॉल हिंदी, पंजाबी गानों के साथ ही गढ़वाली और भोजपुरी गानों पर भी डांस करते हुए वीडियो बना चुके हैं। इस बार किली पॉल उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक इंदर आर्या के गीत पर ठुमके लगाते दिखे। गुलाबी शरारा गीत पर 10 मिलियन के करीब व्यूज आ चुके हैं। उत्तराखंड के लोगों को किली पॉल का ये धमाकेदार डांस खूब पसंद आ रहा है।