उत्तराखंड: गाड़ी की लोन भरने के लिए नहीं थे पैसे, महिला ने घर में शुरू कर दिया सेक्स रैकेट

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने एक घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Rudrapur Call Girl Arrest: Call girl racket busted in Rudrapur
Image: Call girl racket busted in Rudrapur

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

Call girl racket busted in Rudrapur

यहां रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने एक घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है। मौके से दो दलाल और घर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन महिलाओं को मौके से रेस्क्यू किया गया। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें जबरदस्ती देह व्यापार के धंधे ने धकेला गया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मीडिया को बताया कि लंबे समय से पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को इस बात की सूचना मिल रही थी कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। काफी दिनों से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट इस जानकारी पुख्ता करने में लगी हुई थी और जैसे ही सटीक जानकारी मिली, तो इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। आगे पढ़िए

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात को पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने उस घर में छापेमारी की तो वहां से महिला संचालिका समेत दो व्यक्ति और तीन महिलाए आपत्तिजनक हालत में पाए गए। तलाशी के दौरान घर से कंडोम वगैरह भी बरामद हुए। पूछताछ में संचालिका ने बताया कि उसके एक फोर व्हीलर गाड़ी खरीदी थी, जिसकी वो किस्त जमा नहीं कर पा रही थी,। गाड़ी की किस्त भरने के लिए वो घर में गरीब और बेसहारा महिलाओं को रखकर उनसे सेक्स का धंधा करा रही थी। इस काम से आए कुछ पैसे वो उन महिलाओं को दे देती थी और बाकी के खुद रख लेती थी। ग्राहकों को लाने के लिए दो दलालों को रखा गया था। दोनों को कस्टमर के हिसाब से पैसे दिए जाते थे।