Uttarakhand News:: अपने ही घर में सेक्स रैकेट चला रही थी महिला, अंदर का नजारा देख शरमा गई पुलिस

Rudrapur Call Girl Arrest सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने बताया कि वो गाड़ी और घर की किस्त जमा करने के लिए सेक्स रैकेट चला रही थी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Rudrapur Call Girl Arrest: Call girl racket busted in Rudrapur
Image: Call girl racket busted in Rudrapur

रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक बार फिर सेक्स रैकेट पकड़ा गया है।

Call girl racket busted in Rudrapur

यहां एक महिला घर पर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने इस मामले में संचालिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चंगुल से 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया। सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने बताया कि वो गाड़ी और घर की किस्त जमा करने के लिए सेक्स रैकेट चला रही थी। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य को थाना ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी। यहां एक महिला अपने घर में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही है। जिस पर एएचटीयू टीम ने पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की। इस दौरान वहां दो युवक और अन्य महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। टीम को मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3500 की नगदी मिली। टीम ने सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और ग्राम फुलसुंगा निवासी संजय कुमार और ट्रांजिट कैंप निवासी गोवर्धन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि उसने कार और नया घर बैंक से लोन पर लिया है। इसकी किस्त वह जमा नहीं कर पा रही है। इसलिए उसने अपने घर में महिलाओं से देह व्यापार कराना शुरू किया। वह पीड़ित महिलाओं को कुछ ही रुपये देती थी, बाकी रुपयों से वाहन और घर की किस्त चुका रही थी। वहीं आरोपी संजय और गोवर्धन गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे अनैतिक काम करवाते थे। फिलहाल सभी आरोपी (Rudrapur Call Girl Arrest) पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।