Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कहने को उत्तराखंड छोटा प्रदेश है, लेकिन देश को जांबाज सैनिक और अफसर देने के मामले में इस राज्य का कोई मुकाबला नहीं।
प्रदेश के नौजवान सेना में अहम पदों पर सेवाए दे रहे हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले के मिथिल जोशी भी शामिल हो गए हैं। मिथिल का चयन भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। बीते शनिवार को इंडियन नेवल अकादमी एझिमाला में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। जिसमें मिथिल ने अंतिम पगबाधा पार की और भारतीय नौसेना का अभिन्न अंग बन गए। इस दौरान वहां मौजूद उनके माता-पिता ने बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर उसे नौसेना को समर्पित किया। आगे पढ़िए
उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे गांव में जश्न का माहौल है। मिथिल जोशी का परिवार हवालबाग विकासखंड के बरसीमी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में परिजन हल्द्वानी के मथुरा विहार में रह रहे हैं। मिथिल के पिता केके जोशी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में कार्यरत हैं। उनकी मां भावना जोशी एक कुशल गृहणी हैं। मिथिल की शुरुआती पढ़ाई हाइलैंड पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। मिथिल हमेशा से भारतीय सेना में अफसर बनना चाहते थे। कड़ी मेहनत के दम पर वो अपने सपने को पूरा करने में कामयाब रहे। राज्य समीक्षा टीम की ओर से मिथिल और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।