लड़की की शादी के कार्ड बंट गए थे, घर में महिला संगीत चल रहा था, लेकिन शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: groom refused to marry for dowry in Bageshwar
बागेश्वर: बेटियों को दहेज प्रथा से बचाने के लिए कड़े कानून बने हैं, लेकिन इनका ज्यादा असर दिख नहीं रहा। कहीं बेटियां दहेज के लिए मारी जा रही हैं तो कहीं उन्हें मंडप पर बिलखता छोड़ दिया जा रहा है।
Groom refused to marry for dowry in Bageshwar
बागेश्वर में यही हुआ। यहां शादी से ठीक एक दिन पहले दहेज की मांग के चलते एक लड़की की शादी टूट गई। दहेज न मिलने पर दूल्हे ने बारात लाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना कपकोट इलाके की है। यहां एक गांव में रहने वाला परिवार दहेज की मांग पूरी नहीं कर सका तो वर पक्ष ने शादी से ठीक एक दिन पहले बारात लाने से इंकार कर दिया। वर पक्ष के शादी से इंकार करने के बाद दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया और सारी तैयारियां भी धरी की धरी रह गईं। दुल्हन के घर पहुंचे सभी रिश्तेदार भी हैरान परेशान हो गए। दुल्हन के साथ-साथ उसके माता-पिता भी गहरे सदमे में चले गए। बाद में दुल्हन थाने पहुंची और दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कराया।
दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह 4 दिसंबर को होना था। कार्ड बंट गए थे। घर में महिला संगीत चल रहा था। इस दौरान बिठौरिया हल्द्वानी में रहने वाले हरीश कोरंगा ने दुल्हन के पिता से दहेज में महंगी कार, अपनी माता के लिए सोने की चेन, पिता के लिए सोने की अंगूठी और खुद के लिए भी भारी-भरकम सोने की चेन की बड़ी मांग कर डाली। दुल्हन के पिता ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए जब यह सब डिमांड पूरी करने से इंकार कर दिया तो दूल्हे ने 4 दिसंबर को बारात लाने से इंकार कर दिया। जिस के बाद शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया। पीड़ित युवती ने बताया कि हल्द्वानी के युवक ने उसके साथ सगाई की थी, लेकिन अब वह दहेज न मिलने पर शादी से इंकार कर रहा है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।