Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: रोजगार की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें। हल्द्वानी में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है।
रोजगार मेला कब और कहां आयोजित होगा, इस बारे में हर जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। रोजगार मेले का आयोजन 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से होना है। शहर में स्थित नगर सेवायोजन कार्यालय आईटीआई परिसर हल्द्वानी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 12 प्रमुख औद्योगिक संस्थान हिस्सा लेंगे और इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। रोजगार मेले के माध्यम से 836 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। यह जानकारी नगर सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने दी। आगे पढ़िए
उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिसमें बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वो अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में उपस्थित रहें। अगर आप भी रोजगार हासिल करना चाहते हैं तो इस मौके को हाथ से जाने न दें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0546-234170 तथा मोबाइल नंबर 99273-47474 पर संपर्क कर सकते हैं। इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि वे भी Haldwani rojgar mela से जुड़ी जानकारी पा सकें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।