Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में बीते कुछ सालों में पर्यटन बढ़ा है, साथ ही देह व्यापार भी।
यहां जगह-जगह गरीब लड़कियों को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। ताजा मामला नैनीताल के हल्द्वानी का है। जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। यहां मुखानी थाना क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी स्थित एक मकान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने छापेमारी कर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर देह व्यापार कराने का आरोप है। टीम ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में एक महिला फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात की है। एएचटीयू की टीम को मुखानी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिली थी। आगे पढ़िए
टीम ने शहर की भट्ट कॉलोनी में स्थित मकान मे दबिश दी, तो पुलिस को देखते ही गेट पर खड़ी एक महिला भागने लगी। इस बीच एक महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस घर के भीतर पहुंची तो वहां कमरे में दो लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। तलाशी लेने पर मकान से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी ने बताया कि यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली महिला बीते कई महीनों से हल्द्वानी में रह रही है। पूछताछ में महिला ने बताया कि आर्थिक तंगी ने उसे देह व्यापार करने को मजबूर कर दिया। वह दबाव में आकर यह काम कर रही थी। मुखानी पुलिस ने इस मामले में दो महिला व एक पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं देह व्यापार के लिए लड़कियों की सप्लाई करने वाली महिला (Haldwani Call Girl) पुलिस की पकड़ से दूर है, उसकी तलाश की जा रही है।