Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के किसान बकरी पालन कर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने गोट वैली योजना शुरू की है।
योजना के तहत बकरियां खरीदने के लिए सरकार पैसा भी देगी। अगर आप भी बकरी पालन कर रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। यहां आपको योजना से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। बकरी का दूध पौष्टिकता से भरपूर होता है। डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से उबरने में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि बाजार में बकरी के दूध की अच्छी डिमांड है। गोट मिल्क प्रोडक्ट भी खूब बिकते हैं। कई बार तो बकरी का दूध 1 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है। जो लोग खेती के साथ पशुपालन में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन स्कीम है। इसमें लाभार्थी को कोई पैसा खर्च नहीं करना, बल्कि बकरी खरीदने के लिए सरकार पैसा देगी। आगे पढ़िए
इसके तहत 30 हजार रुपये प्रत्येक किसान को दिए जा रहे हैं, जिससे वह चार बकरियां और एक बकरा खरीदकर पाल सकता है। इसके बाद 11 बकरियों के लिए उसे 63 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगर आप भी गोट वैली योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो दून के सर्वे चौक स्थित विकास भवन में पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उत्तराखंड पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ahd.uk.gov.in/ पर विजिट करें। देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक के पोखरी क्षेत्र में इस योजना की शुरुआत की गई है। देहरादून में Uttarakhand Goat Valley Scheme के तहत अब तक करीब 100 किसानों का चयन किया गया, जिसमें से 41 किसानों को इसका लाभ मिल चुका है।