Uttarakhand news: बेसहारा बच्चियों को सेक्स रैकेट में जबरन धकेला, ये है बाल संरक्षण गृह का काला सच

बेसहारा बच्चियों को सेक्स रैकेट में झोंका जा रहा था, सबसे शर्मनाक बात ये है कि इस गंदे काम में Haldwani Child Protection Home की ही दो महिला कर्मचारी शामिल हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haldwani Child Protection Home: Misdeed with girls in Child Protection Home Haldwani
Image: Misdeed with girls in Child Protection Home Haldwani

हल्द्वानी: बाल संरक्षण गृह...वो जगह जहां बेसहारा बच्चियों को सुरक्षा दी जाती है, लेकिन हल्द्वानी में संरक्षण गृह में रहने वाली एक बच्ची के साथ यहां लगातार घिनौनी हरकत की जा रही थी।

Misdeed with girls in Child Protection Home Haldwani

बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। बच्चियों को सेक्स रैकेट में झोंका जा रहा था, सबसे शर्मनाक बात ये है कि इस गंदे काम में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारी शामिल हैं। शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरा मामला कैसे खुला, ये भी बताते हैं। बीते दिनों संरक्षण गृह के निरीक्षण को पहुंचीं एक न्यायिक अधिकारी को नाबालिग ने अपनी पीड़ा बताई थी। जिसके बाद जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रविंद्र रौतेला की ओर से इस संबंध में केस दर्ज कराया गया है।

तहरीर के मुताबिक, संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी 15 वर्षीय नाबालिग को केंद्र से बाहर दूसरी जगह किसी मकान में ले जाती थीं, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। इस संबंध में आरोपी कर्मचारी दीपा और गंगा समेत अन्य अज्ञात पर धारा 323, 328 और 376 के अलावा पॉक्सो एक्ट 3/4 और 16/17 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच एसआई ज्योति कोरंगा को सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले हल्द्वानी में एक दृष्टिबाधित संस्थान में लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला भी सामने आ चुका है। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब Haldwani Child Protection Home की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले ने इन तमाम संरक्षण केंद्रों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।