Uttarakhand news: शादी में काम के लिए जा रहे थे दो दोस्त, भीषण हादसे में दोनों की मौत

Car-bike collision in Bazpur मरने वाले युवक शादियों में हलवाई का काम करते थे। हादसे के वक्त वो एक शादी समारोह में काम करने जा रहे थे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Car-bike collision in Bazpur: Car-bike collision in Bazpur Udham Singh Nagar 2 death
Image: Car-bike collision in Bazpur Udham Singh Nagar 2 death

उधमसिंह नगर: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा।

Car-bike collision in Bazpur

परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस सड़क हादसे रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, लेकिन इनका ज्यादा असर दिख नहीं रहा। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर का है। जहां बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो गरीब लड़कों की जान चली गई। दोनों युवक शादियों में हलवाई का काम करते थे। जवान बेटों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। हादसे के वक्त वो एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसा थाना केलाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में हुआ। आगे पढ़िए

रविवार सुबह शहर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा अपने साथी संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के साथ एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।