Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के नौजवान रोजी रोटी की तलाश में गांव छोड़कर देश विदेश में नौकरी कर रहे हैं।
हालांकि वो वहां किस हालत में जी रहे हैं, ये सोचनीय तथ्य है। इस बीच एक दुखद खबर मलेशिया से आई है। मलेशिया में काम कर रहे रुद्रप्रयाग के नौजवान दीपक सिंह नेगी का हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। यूएई में रह रहे उत्तराखंड मूल के समाजसेवी रोशन रतूड़ी (Roshan Raturi Social worker) को जैसे ही ये खबर पता चली, उन्होंने दीपक सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की हर संभव कोशिश में जुट गए। दीपक सिंह नेगी रुद्रप्रयाग के रतूड़ा के रहने वाले थे। रोशन रतूड़ी लगातार दीपक सिंह नेगी के परिवार, उनकी पत्नी, उनके भाई और मलेशिया से संपर्क में जुटे रहे। अब 20 दिसंबर की रात 9 से 10 बजे के बीच दीपक सिंह नेगी का पार्थिव शरीर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचेगा। आगे देखिए वीडियो
दीपक सिंह नेगी की पत्नी का नाम मोनिका है और उनका एक 10 साल का बेटा भी है। रोशन रतूड़ी का कहना है कि इंसानियत कभी मरनी नहीं चाहिए। इसलिए उनसे जितना हो सका, उतना उन्होंने किया। इस बीच रोशन रतूड़ी ने एक और जानकारी दी है कि चीन में उत्तराखंड के संजीव कुमार जुगरान का भी निधन हुआ है। रोशन रतूड़ी (Roshan Raturi Social worker) की कोशिश है कि उनके परिवार की भी हर संभव मदद की जाए। देखिए वीडियो