Uttarakhand Weather Update: न्यू ईयर पर कैसा रहेगा मौसम, इन जगहों पर बर्फबारी से होगा नए साल का स्वागत

आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों को कोहरे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 25 December: Uttarakhand Weather Update 25 December
Image: Uttarakhand Weather Update 25 December

बागेश्वर: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update 25 December

क्रिसमस पर उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटक यहां बर्फबारी होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में बहुत ज्यादा परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा, साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों को कोहरे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ में पाला गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में सोमवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ ही ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। आगे पढ़िए

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में चटख धूप खिलेगी। सुबह और शाम के वक्त ठंडक बनी रह सकती है, जिससे पारे में मामूली गिरावट आने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय उथले से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने से प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। क्रिसमस पर ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ है। इन दिनों सुबह-शाम और दिन के तापमान में अंतर दर्ज किया जा रहा है, जिस के चलते लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। ठंड से बचाव करें, सुरक्षित रहें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।