Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में भी एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये लड़का रात में करीब 20 किलोमीटर की दौड़ लगाता है। क्या आप जानते हैं कि ये लड़का दौड़ क्यों लगा रहा है? दरअसल ये होनहार फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। देर रात इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश शाह ने ड्यूटी के दौरान भागते हुए युवक से बातचीत की और यह वीडियो तभी से सोशल मीडिया पर वायरल है। राजेश शाह ने फेसबुक पर लिखा है कि कल रात गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे एक लड़का राजपुर रोड पर घंटाघर की तरफ दौड़ता हुआ दिखा, तो उत्सुकतावश मैंने उससे देर रात ठंड में दौड़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह राजपुर में कहीं काम करता है और रात को छुट्टी के बाद वापस अपने कमरे को जा रहा है। वह फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी कर रहा है। आगे पढ़िए
राजेश शाह आगे लिखते हैं कि ड्यूटी के बाद वह फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फिजिकल के लिए रेस की प्रैक्टिस कर रहा है। यह बालक उन लोगों के लिए एक सीख है, जो कहते हैं कि इस भागम-भाग की जिंदगी में उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ करने का समय नहीं मिलता। लड़के से ज्यादा बात नहीं कर पाया क्योंकि मेरे ज्यादा बातचीत करने से उसे उसकी प्रेक्टिस में व्यवधान हो रहा था। देखिए Dehradun Boy Race Video Viral