Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य के माध्यमिक विद्यालयों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में माध्यमिक विद्यालयों के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश के साथ अन्य अवकाश के लिए अवकाश तालिका तैयार की गई है। ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश की बात करें तो 5000 फीट या उससे कम ऊंचाई वाले विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश दीर्घ अवकाश तथा 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश दीर्घ अवकाश होगा। आगे पढ़िए
ग्रीष्मकाल में 27 मई से 30 जून 2024 तक 35 दिन अवकाश रहेगा। शीतकाल में 01 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक 13 दिन अवकाश रहेगा। इस तरह 48 दिन अवकाश रहेगा। शीतकालीन दीर्घ अवकाश वाले विद्यालयों में ग्रीष्मकाल में 20 जून से 30 जून 2024 तक 11 दिन अवकाश रहेगा। शीतकाल में 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक 37 दिन अवकाश रहेगा। कुल 48 दिन छुट्टी रहेगी। अलग-अलग त्योहारों के मौके पर 42 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी त्योहारों की छुट्टियों की तारीख जरूरत पड़ने पर दोबारा निर्दिष्ट कर सकते हैं। इसके अलावा प्रधानाध्यापकों को विवेकाधीन अवकाश घोषित ( 2024 School Holidays Calendar Uttarakhand) करने की सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को जरूरी रूप से देने को कहा गया है।