बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत करने जा रहीं मशहूर लोक कलाकार श्वेता मेहरा, जानिए उनके सफर के बारे में

अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं श्वेता जल्द ही बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Shweta Mahara bollywood : Shweta Mehra is going to start a new career in Bollywood
Image: Shweta Mehra is going to start a new career in Bollywood

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की मशहूर लोक कलाकार श्वेता मेहरा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Shweta Mahara Starting Career In Bollywood

उन्हें उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश से लोगों का प्यार मिल रहा है। अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं श्वेता जल्द ही बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर मिले हैं। कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली श्वेता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से की थी। वह मूलरूप से पिथौरागढ़ जनपद की गंगोलीहाट के जीबल गांव की रहने वाली हैं। बचपन से डांस का शौक रखने वाली श्वेता ने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। उन्होंने कई सालों तक एक डांस एकेडमी में टीचर के रूप में काम किया। साल 2016 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

साल 2018 में उन्होंने भोजपुरी एक्टर केसरी लाल यादव के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की। वर्तमान में वह दिल्ली में रहती हैं। श्वेता अब तक कई कुमाऊंनी और गढ़वाली फिल्म व एल्बम में वह अभिनय कर चुकी हैं। उनके कुमाऊंनी गीत ढाई हाथै धमेली को सोशल मीडिया पर 20 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं, जबकि क्रीम पौडरा को 55 मिलियन लोगों ने देखा है। गायकी के साथ ही उनके अभिनय को भी खूब पसंद किया जाता है। वह देश ही नहीं विदेशों में भी शानदार गीतों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है। श्वेता बताती हैं कि कुमाऊंनी गीतों और भोजपुरी गीतों के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में जाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए उन्हें कई ऑफर भी मिल रहे हैं। राज्य समीक्षा टीम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।