14 जनवरी को सरिता और उसके बच्चे को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। कई दिनों तक चले इलाज के बाद सरिता की मौत हो गई, लेकिन आरोपी अब तक नहीं पकड़ा जा सका।
-
कोमल नेगी
-
Image: Women died during treatment who injured during vehicle hit
ऋषिकेश: किसी ने सच ही कहा है, आज के वक्त में गरीब के वोट की कीमत है, लेकिन उसकी जान की नहीं।
Rishikesh Vehicle Hit woman
अब ऋषिकेश में ही देख लें, यहां 14 जनवरी को घर के बार बैठी एक महिला और उसके 3 साल के बच्चे को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां बीते दिन महिला की मौत हो गई। उसका तीन साल का बच्चा अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना को हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी वाहन चालक को ढूंढ नहीं पाई है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला का नाम सरिता है।
14 जनवरी को सरिता अपने 3 साल के बेटे कुनाल के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी एक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों ने सरिता और उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। कई दिनों तक इलाज चला, लेकिन सरिता बच नहीं सकी। उसके बेटे की हालत भी नाजुक बनी हुई है। एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। सरिता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ये भी पता चला है कि गाड़ी चलाने वाला शख्स नशे में था। महिला की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है। सरिता के परिजन पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं ताकि सरिता को इंसाफ मिल सके।