Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की होनहार बेटियां खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में एक अच्छी खबर अल्मोड़ा से आई है।
जिले में रहने वाली महिला बॉक्सर आरती धरियाल ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। आरती धरियाल की उपलब्धि पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। आरती धरियाल सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करती हैं। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन जालंधर में हुआ। जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सर ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने नॉर्थ ईस्ट जोन की प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद इनमें से 6 महिला बॉक्सरों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। इनमें महिला बॉक्सर आरती धरियाल भी शामिल हैं।
आरती ने इस प्रतियोगिता के प्रथम मैच में केवीपीयूएम की बॉक्सर सरबनी को पराजित किया था। दूसरे मैच में उन्होंने सीडीएल विश्वविद्यालय की प्रतिभा तथा यूओकेके विश्वविद्यालय की निशा को पराजित किया। नेशनल लेवल की इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एसएसजे विश्वविद्यालय की आरती को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। एसएसजे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने महिला बॉक्सर आरती धरियाल की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन सभी प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है।