उत्तराखंड में जल्द खत्म होगा बारिश का इंतजार, इन जिलों में मंडराने लगे बादल

आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand weather update 26 January: Uttarakhand Weather Forecast 26 January
Image: Uttarakhand Weather Forecast 26 January

देहरादून: उत्तराखंड के कई मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन पाला अब भी दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

Uttarakhand Weather Forecast 26 January

बुधवार की रात जमकर पाला गिरा, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन कई जगह धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया। आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

इससे सुबह के समय ठंड अधिक महसूस हुई। गुरुवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रहने के बाद शाम को आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे और वर्षा की उम्मीद जगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बादलों का डेरा रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।