Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर...यहां रहने वाली रेखा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले रेखा के पति का निधन हो गया था। पति के अंतिम संस्कार के लिए रेखा बच्चों समेत अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गई हुई थी। गुरुवार को जब रेखा वापस लौटी तो घर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरों ने रेखा का पूरा घर खंगाल दिया था। घर के ताले टूटे हुए थे और लाखों का सामान गायब था। रेखा ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना राजपुरा चौकी क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके की है। यहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। क्षेत्र में किराए पर रहने वाली रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को उनके पति अश्वनी का निधन हो गया था। आगे पढ़िए...
अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों के लिए वह बच्चों के साथ ससुराल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली गांव गई थी। 24 जनवरी को वह वापस हल्द्वानी लौटी, उसके बाद मायके में रहने के लिए चली गई। गुरुवार की सुबह रेखा मां के संग कमरे पर गई तो देखा तो मेन गेट पर ताला लगा हुआ था और अंदर के ताले टूटे थे। घर के अंदर अलमारी से सोने के जेवर समेत कुल पांच लाख का सामान गायब हैं। पुलिस ने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक घर में घुसते हुए दिख रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं युवाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।