Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: रामनगर में बुजुर्ग को निवाला बनाने वाला बाघ पकड़ा गया। वनकर्मियों ने बाघ को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाया था।
बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी के नेतृत्व में रात भर टीम ने चुकुम गांव के जंगल में डेरा जमाया हुआ था। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे के पास मृतक के कपड़े लगाए गए थे। देर रात अभियान में सफलता मिली और बाघ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बता दें कि चुकुम गांव में गोपाल राम शनिवार की सुबह शौच के लिए गए थे, 60 वर्षीय गोपाल राम को बाघ ने अपना निवाला बना दिया था।
वन कर्मियों की मदद से करीब दो घंटे बाद बुजुर्ग के शव को बरामद किया गया था। इसके बाद से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे। बाघ को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने मौके पर कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाया था। विभाग की टीम ने रात भर जंगल में डेरा डाले रखा। बाघ को पकड़ने के लिए मृतक के कपड़ों को पिंजरे के आसपास रखा गया था। रात करीब तीन बजे के आसपास बाघ पिंजरे में पहुंचा और फंस गया। बाद में उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। रविवार सुबह जांच पड़ताल के बाद बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया।